प्रेम प्रसंग में युवक ने लगायी फांसी
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कटकमसांडी. हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रेबर पंचायत के चरेवाटांड़ में प्यार में नाकाम प्रकाश भुइयां (23 वर्ष) ने रविवार को आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने से पहले उसने किसी को वीडियो कॉलिंग की थी. इसके बाद चरेवाटांड़ गांव के बड़का आम पेड़ में फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता पुलिस बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.
अर्पिता सोनी व ईशा कुमारी को रजत पदक
हजारीबाग. विनोबा भावे विवि के स्नातकोत्तर जंतु विज्ञान विभाग तृतीय सेमेस्टर की छात्रा अर्पिता सोनी और ईशा कुमारी को रजत पदक मिला है. इन्होंने अपने विभागाध्यक्ष डॉ केके गुप्ता के साथ बुंदेलखंड विवि, झांसी में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी विज्ञान सम्मेलन-2026 में भाग लिया था. इस तीन दिवसीय सम्मेलन का आयोजन विज्ञान भारती के तत्वावधान में 20 से 22 मार्च तक हुआ. यह जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष डॉ गुप्ता ने बताया कि कार्बनामृता शीर्षक का शोध प्रदर्शन विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया. जिसके लिए इन्हें रजत पदक से पुरस्कृत किया गया. विद्यार्थी प्रभात और धीरज की प्रस्तुति को भी काफी सराहा गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










