प्राचार्य पर लगा यौन शोषण के प्रयास का आरोप, मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जिले के कटकमदाग में शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, जहां 13 साल की एक बच्ची के साथ यौन शोषण का प्रयास का आरोप विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार साव पर लगा है.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जिले के कटकमदाग में शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है, जहां 13 साल की एक बच्ची के साथ यौन शोषण का प्रयास का आरोप विद्यालय के प्राचार्य पंकज कुमार साव पर लगा है. इस संबंध में पीड़ित छात्रा के परिजन ने कटकमदाग थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन पर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने पोक्सो एक्ट के तहत कांड संख्या 157-24 मामला दर्ज कर लिया है. यह घटना नौ जुलाई की है. गुरुवार को व्यवहार न्यायालय में पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कराया गया. परिजनों के अनुसार पीड़ित छात्रा एक शैक्षणिक संस्थान के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है, जो सातवीं कक्षा की छात्रा है. पीड़िता का परिजन मूलरूप से बड़कागांव का रहने वाले हैं, जो वर्तमान में कटकमदाग में रह रहा है. इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










