गरीब विरोधी है भाजपा सरकार : भुवनेश्वर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 May 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : भाकपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि मोदी और रघुवर दास की सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी है. यह अडानी, अंबानी और पूंजीपतियों की सरकार है. गरीबी से तंग और तबाह है. आज सैकड़ों की संख्या में चलकुशा प्रखंड के ग्राम पंचायत चौबे और खरगू के विधवा […]
विज्ञापन
हजारीबाग : भाकपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि मोदी और रघुवर दास की सरकार गरीब, किसान और मजदूर विरोधी है. यह अडानी, अंबानी और पूंजीपतियों की सरकार है. गरीबी से तंग और तबाह है. आज सैकड़ों की संख्या में चलकुशा प्रखंड के ग्राम पंचायत चौबे और खरगू के विधवा और वृद्धा आये हैं, जिन्हें आठ-नौ माह से पेंशन नहीं मिला.
लोग भुखमरी के कगार पर हैं. अमीरों को अंत्योदय योजना का कार्ड मिला है. एक-एक परिवार में चार-चार लोगों का कार्ड बना है, जिन्हें कार्ड मिलना चाहिए, उन्हें मिल पाया है. महंगाई से लोग तबाह है. कामरेड महादेव राम ने कहा कि राज्य सरकार गरीब विरोधी है. सभा को कामरेड श्यामा प्रसाद साहू, शंभु कुमार, कामरेड निजाम, चानू, महेंद्र, अशोक, स्वदेशी, मजीद, आनंद, राजेंद्र, रामनरेश, रामप्रकश, नरेश सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










