गांव के विकास से ही होगा देश का विकास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Apr 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : पंचायती राज व्यवस्था पर जिला परिषद सभागार में सोमवार को कार्यशाला हुआ. जिप अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि भारत गांवों का देश है और देश की अधिकांश आबादी गांव में ही निवास करती है. पंचायती राज व्यवस्था को चलाने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है. क्योंकि एकजुटता में सफलता है. […]
विज्ञापन
हजारीबाग : पंचायती राज व्यवस्था पर जिला परिषद सभागार में सोमवार को कार्यशाला हुआ. जिप अध्यक्ष सुशीला देवी ने कहा कि भारत गांवों का देश है और देश की अधिकांश आबादी गांव में ही निवास करती है. पंचायती राज व्यवस्था को चलाने के लिए हमें एकजुट होने की जरूरत है.
क्योंकि एकजुटता में सफलता है. तभी यहां के लोगों का भला होगा. गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा. विज्ञान प्रभाकर ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्राम सभा को मजबूत करने की जरूरत है़ जनप्रतिनिधि को अपने हक व अधिकार लेने के लिए जागरूक होने की जरूरत है़ गांव के विकास के लिए गांव के लोगों को जागरूक करने की जरूरत है़ इस अवसर पर जिप सदस्य मिथिला पटेल, यशोदा देवी, अग्नेशिया साण्डी पूर्ति, बसंत नारायण मेहता,अनिता देवी, कुमकुम देवी, मीणा देवी, विजय भोक्ता, जय प्रकाश सिंह पटेल, किरण देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










