1001 महिलाओं को उपहार में मिली साड़ियां

हजारीबाग : अवसर संस्थान के सचिव विकास कृष्ण गहलौत ने आदर्श विवाह कर 1001 महिलाओं को साड़ी उपहार देकर सम्मानित किया. नगर भवन हजारीबाग में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आयोजन में हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ शशिरंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार, अंबर लकड़ा, अरविंद कुमार, क्रिकेट खिलाडी साबिर हुसैन, चाणक्या आइएएस एकेडमी के […]
हजारीबाग : अवसर संस्थान के सचिव विकास कृष्ण गहलौत ने आदर्श विवाह कर 1001 महिलाओं को साड़ी उपहार देकर सम्मानित किया. नगर भवन हजारीबाग में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ. आयोजन में हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे, एसडीओ शशिरंजन, सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार, अंबर लकड़ा, अरविंद कुमार, क्रिकेट खिलाडी साबिर हुसैन, चाणक्या आइएएस एकेडमी के निदेशक विनय मिश्रा, रीमा मिश्रा, जी स्कूल के निदेशक विनीत अंकुर समेत शहर के गण्यमान्य लोग मौजूद थे. विकास कृष्ण गहलौत ने सुदूरवर्ती इलाके से आयी 1001 ग्रामीण महिलाओं का पैर पूजन किया. मौके पर एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि समाज सेवा क्या है, वह इस कार्यक्रम से सीखना चाहिए.
सामाजिक दायित्व का निर्वाह्न करते हुए विकास ने जो समाज के लिए काम किया है. यह दूसरे के लिए प्रेरणास्रोत्र है. एसडीओ ने इस शादी को अनोखा बताया. मौके पर वर विकास कृष्ण गहलौत व वधु पूनम सिंह को सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर सीके पांडेय, अरविंद कुमार, बालेश्वर राम, शमीम शमशाद, रवि कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










