हजारीबाग के सलैयाडीह में खदान धंसने से दो मजदूर की मौत

Published at :28 Feb 2017 4:41 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग के सलैयाडीह में खदान धंसने से दो मजदूर की मौत

बरकट्ठा : हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में संचालित पत्थर उत्खनन कार्य में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम में घटी थी. खदान में जब मजदूर काम कर रहे थे, तो उसी समय यह दुर्घटना हुई. मृतकों में 40 वर्षीय एतवारी यादव, पिता बुधन […]

विज्ञापन

बरकट्ठा : हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के सलैयाडीह में संचालित पत्थर उत्खनन कार्य में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गयी. यह घटना सोमवार की शाम में घटी थी. खदान में जब मजदूर काम कर रहे थे, तो उसी समय यह दुर्घटना हुई. मृतकों में 40 वर्षीय एतवारी यादव, पिता बुधन भोक्ता यादव, ग्राम धवैया व 25 वर्षीय उपेंद्र यादव,पिताभीखो महतो,ग्राम तेलियासिंघा दुर्गी, सरिया, गिरिडीहशामिल हैं.

मंगलवार को इनका शव निकाला गया. सूचना मिलने के बाद बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह व सरिया से जिला परिषद सदस्य रजनी कौर घटना स्थल पर पहुंचे. विनोद कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने की मांग की. चलकुशा थाना प्रभारी महेंद्र राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola