ePaper

Yellow Bangles Designs For Basant Panchami: बसंत पंचमी पर हाथों में खनकाएं ये लेटेस्ट पीली चूड़ियां

Updated at : 16 Jan 2026 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Yellow Bangles Designs For Basant Panchami: बसंत पंचमी पर हाथों में खनकाएं ये लेटेस्ट पीली चूड़ियां

Yellow Bangles Designs For Basant Panchami (2)

Yellow Bangles Designs For Basant Panchami : इस बसंत पंचमी अपने हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए देखें पीली चूड़ियों के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स. कुंदन, कांच और मखमल की चूड़ियों के बेहतरीन ऑप्शंस जो आपके एथनिक लुक को करेंगे कम्पलीट .

विज्ञापन

Yellow Bangles Designs For Basant Panchami: बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है. ऐसे में इस दिन जब महिलाएं सजती-संवरती है तो वह पीले कपड़ों के साथ पीली-पीली चूड़ियां पहनना बहुत पसंद करती है.

Yellow-bangles-designs-for-basant-panchami

लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें समझ नहीं आता है कि पीली साड़ी या सूट के साथ किस तरह की चूड़ियां पहनें जो ट्रेंडी भी हों और पारंपरिक भी.ऐसे में आज हम आपको चूड़ियाें के कुछ लेटेस्ट डिजाइन के बारे में बताएंगे जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी.

Yellow bangles designs for basant panchami

चाहे आप सिंपल कांच की चूड़ियां पसंद करती हों या फिर हैवी कुंदन और लटकन वाले डिजाइन्स. ये लेटेस्ट डिजाइन्स हर उम्र की महिला और लड़की के लिए परफेक्ट हैं

Yellow bangles designs for basant panchami

हैंड-पेंटेड फ्लोरल ग्लास बैंगल्स (Hand-Painted Floral Design): सादा पीली कांच की चूड़ियों की जगह इस साल उन पर बारीक सफेद और गुलाबी फूलों जैसे कमल या चमेली की पेंटिंग वाले डिजाइन्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं. यह आर्टिस्टिक लुक देता है और हर उम्र की महिलाओं पर जचता है.

Hand-painted floral design

मखमली पीली चूड़ियां और कौड़ियों का संगम (Yellow Velvet with Cowrie Shells):पीली मखमल की चूड़ियों के साथ सफेद कौड़ियों वाले कंगन देखने में बेहद ही खूबसूरत लगते हैं.इसे आप साड़ी और सूट दोनों के साथ पहन सकती हैं.

Yellow velvet with cowrie shells

मैट फिनिश मस्टर्ड चूड़ियां और मिरर वर्क (Matte Yellow & Mirror Work):चमकदार चूड़ियों के बजाय मैट यानी धुंधले पीले रंग की चूड़ियां जिन पर असली कांच का काम होता है. यह डिजाइन धूप में बहुत चमकता है और हल्दी या बसंत पंचमी के फंक्शन के लिए एकदम फ्रेश डिजाइन है.

Matte-yellow-mirror-work

थ्रेड वर्क और घुंघरू वाले डिजाइन्स (Silk Thread with Ghungroo): पीले रेशमी धागे से लिपटी चूड़ियां जिस पर सुनहरे गोटा-पट्टी और छोटे-छोटे घुंघरू लगे होंते हैं. हाथों के हिलने पर इनकी हल्की खनक त्योहार के माहौल को और भी खुशनुमा बना देती है.

Also Read : Latest Bangle Designs 2026:सोने के कंगन हुए पुराने,अब इन चूड़ी डिजाइन्स का है जलवा

Also Read : Latest Mirror Work Bangle Designs 2025: इन चूड़ियों के सामने फीका पड़ जाएगा सोना,देखें मिरर वर्क के सबसे ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Latest Bangles Design: हर मौके पर पहनें लेटेस्ट और स्टाइलिश चूड़ियों का कलेक्शन

Also Read : Bangles Design: खूबसूरत हाथों के लिए ट्रेंडी और फैशनेबल चूड़ियां

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola