प्रेमानंद जी महाराज के अनमोल विचार: मौन से कैसे मिलता है मन को सच्चा सुकून पढ़े

मौन पर प्रेमानंद जी महाराज के विचार
मौन केवल चुप रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक शक्तिशाली आध्यात्मिक साधन है. प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार वाणी, मन और विचारों का मौन व्यक्ति के भीतर शांति लाता है और उसे आध्यात्मिक उन्नति की ओर ले जाता है. जानिए मौन साधना का सही अर्थ और जीवन में इसके गहरे लाभ.
Premanand Ji Maharaj Thoughts on Silence: प्रेमानंद जी महाराज अक्सर अपने सत्संगों में बताते हैं कि मौन केवल बोलना बंद कर देने का नाम नहीं है, बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का एक गहरा आध्यात्मिक मार्ग भी है. उनके अनुसार जब व्यक्ति अपनी वाणी, मन और विचारों पर नियंत्रण पा लेता है, तब भीतर शांति उत्पन्न होती है और वही शांति ईश्वर की अनुभूति का मार्ग बनती है. मौन का सही अभ्यास इंसान को भीतर से बदल देता है और उसे आत्मचिंतन, संयम और ईश्वर के निकट ले जाता है.
ईश्वर तक पहुंचने की आध्यात्मिक सीढ़ी है मौन – प्रेमानंद जी महाराज
प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार मौन का महत्व
• मौन एक सीढ़ी है, जिसके सहारे जीवात्मा स्वयं को पहचानते हुए परमात्मा तक पहुँच सकती है. मौन ही ब्रह्म से मिलने का सर्वोच्च साधन है.

वाणी मौन, मन मौन और विचार मौन का क्या अंतर है? प्रेमानंद जी महाराज के विचारों से जानें
• मौन के भी कई स्तर होते हैं-वाणी का मौन, मन का मौन और विचारों का मौन. वाणी का मौन यानी बिल्कुल न बोलना, मन का मौन यानी मन का शांत हो जाना और विचार मौन यानी बिना आवश्यकता प्रतिक्रिया देने की इच्छा पर नियंत्रण.
गृहस्थ जीवन में मौन का महत्व
• गृहस्थ जीवन जीने वालों के लिए पूर्ण मौन रखना कठिन है, इसलिए उनके लिए विचार मौन सबसे श्रेष्ठ है-जहां व्यक्ति केवल आवश्यक, सत्य और मधुर वचन ही बोले.
प्रेमानंद जी महाराज के मौन पर विचार (Premanand Ji Maharaj Thoughts on Silence)

• मनुष्य की अधिकतर गलतियां वाणी से ही होती हैं-झूठ, व्यर्थ मजाक, कटु शब्द और दूसरों को ठेस पहुँचाने वाली बातें. यही वाणी के पाप आध्यात्मिक प्रगति में बाधा बनते हैं.
• आध्यात्मिक साधना में शरीर, वाणी और मन तीनों का गहरा संबंध है. जब शरीर और वाणी पवित्र होते हैं, तब मन स्वतः ही ईश्वर की ओर केंद्रित होने लगता है.
• प्रेमानंद जी महाराज कहते है कि साधक को चाहिए कि वह तभी बोले जब बोलना आवश्यक हो, वचन मधुर और सत्य हों, और अनावश्यक बातों से बचे. जहां बोलना उचित न हो, वहाँ मौन या संकेत से काम लेना बेहतर है.
• व्यर्थ बातचीत, चुगली, झूठ और कठोर भाषा से बचते हुए साधक को गंभीर और शांत स्वभाव बनाए रखना चाहिए, ताकि उसका मन मौन में स्थिर होकर ईश्वर में लग सके.
यह भी पढ़ें: फ्यूचर की चिंता और जॉब इनसिक्युरिटी से कैसे बचें? प्रेमानंद जी महाराज ने युवाओं को दिया उत्तर
यह भी पढ़ें: क्या आपके मन में भी आते हैं उल्टे-सीधे ख्याल? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कारण और समाधान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




