हजारीबाग में पुल निर्माण स्थल पर कर्मियों से जेपीसी के लोगों ने की मारपीट, एक को साथ ले गये

हजारीबाग : हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र केएनएच-100 मार्ग पर सेवाने पुल निर्माण स्थल से जेपीसी के लोगों ने तीन व्यक्ति को अगवा कर लिया.बादमें अगवा किये गयेदो व्यक्ति को गोंदिया जंगल में छोड़ कर एक मनोज कुमार मेहता को अपने साथ ले गये. मनोज इचाक के बोंगा का रहने वाला है.वह पुल निर्माण का […]
हजारीबाग : हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र केएनएच-100 मार्ग पर सेवाने पुल निर्माण स्थल से जेपीसी के लोगों ने तीन व्यक्ति को अगवा कर लिया.बादमें अगवा किये गयेदो व्यक्ति को गोंदिया जंगल में छोड़ कर एक मनोज कुमार मेहता को अपने साथ ले गये. मनोज इचाक के बोंगा का रहने वाला है.वह पुल निर्माण का कार्य राम कृपालसिंहकंस्ट्रक्शन में कर रहा है.
रविवार की रात्रि करीब 12.30 बजे पांचनकाबपोशलोग हथियार के साथ पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे औरमुंशीकी खोजबीन करने लगे. मुंशीकेनहीं मिलने पर मालिक औरमुंशी का मोबाइल नंबर कर्मियों से मांगा, जिसे उन्होंने दे दिया. इसके बाद प्रकाश कुमारकी पिटाई की गयीउनका मोबाइल छिनलिया.वहीं, रामवृक्ष का आधार कार्ड लेलिया और चलते बने. जानकारी के अनुसार निर्माण स्थल पर तीन ही लोग सो रहे थे. घटना स्थल सेवाने पुल के दोनों तरफ दो थाना है जिसकी दुरी मात्रदो किलोमीटर है. एक तरफ दारू थाना और दूसरे तरफ टाटीझरिया थाना है. दारू थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन की यह पहली घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










