1.20 लाख रुपये की फरजी निकासी मामले में गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Nov 2016 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : आंध्रा बैंक के ग्राहक के खाते से एक लाख 20 हजार रुपये की फरजी तरीके से अॉनलाइन निकासी के मामले में एक आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी बिहार के पूर्णिया का रहनेवाला कार्तिक रजक है. वह गिरिडीह में चालक का काम करता है. उसकी निशानदेही […]
विज्ञापन
हजारीबाग : आंध्रा बैंक के ग्राहक के खाते से एक लाख 20 हजार रुपये की फरजी तरीके से अॉनलाइन निकासी के मामले में एक आरोपी को हजारीबाग पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी बिहार के पूर्णिया का रहनेवाला कार्तिक रजक है. वह गिरिडीह में चालक का काम करता है.
उसकी निशानदेही पर छापामारी चला रही है. यह कार्रवाई गिरिडीह पुलिस के सहयोग से हुई है. बता दें कि 21 नवंबर को पारा शिक्षक मिथिलेश सिंह के अकाउंट से पांच बार में एक लाख 20 हजार रुपये की निकासी हुई थी. इस मामले को लेकर मिथिलेश ने सदर थाना में मामला दर्ज कराया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद हजारीबाग पुलिस की टीम गिरिडीह पहुंची और छापामारी की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










