गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव: डीआइजी

Published at :25 Nov 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
गृह विभाग को भेजा गया प्रस्ताव: डीआइजी

लोहसिंघना, बड़ा बाजार व कोर्रा टीओपी बनेगा थाना हजारीबाग. लोहसिंघना, बड़ा बाजार और कोर्रा टीओपी को थाना बनाने के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. शहर की बढ़ती आबादी व क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि तीनों थानों के बनने से पुलिस बल, एएसआइ, एसआइ और इंस्पेक्टर […]

विज्ञापन
लोहसिंघना, बड़ा बाजार व कोर्रा टीओपी बनेगा थाना
हजारीबाग. लोहसिंघना, बड़ा बाजार और कोर्रा टीओपी को थाना बनाने के लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है. शहर की बढ़ती आबादी व क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि तीनों थानों के बनने से पुलिस बल, एएसआइ, एसआइ और इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हो. कार्यक्षमता बढ़ने से विधि व्यवस्था सुचारू ढंग से हो पायेगा. उक्त जानकारी उत्तरी छोटानागपुर के डीआइजी उपेंद्र कुमार ने दी.
जेपीसी-टीपीसी के विरुद्ध सघन छापामारी: डीआइजी उपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी एसपी को निर्देश दिया गया है कि जेपीसी और टीपीसी संगठन के विरुद्ध माओवादियों की गिरफ्तारी की तरह ही अभियान चलाया जाये. किसी भी सूचना पर दो-तीन जिले के एसपी भी संयुक्त छापामारी अभियान चलायें. इन संगठनों के प्रभाववाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती बढ़ायी जाये, जिससे आमलोगों से भी सूचना मिल सके.
पुलिस कर रही है कार्रवाई: डीआइजी ने कहा कि चतरा जिले के लावालौंग में इन संगठनों के आर्थिक कारोबार विशेषकर बैंकों में पांच सौ एवं हजार के पुराने नोट जमा करनेवाले खातों पर कार्रवाई शुरू हो गयी है. इन क्षेत्रों में पुराने नोटों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जानेवालों पर भी नजर रखी जा रही है. सरकार की ओर से इन संगठनों पर कार्रवाई के सख्त निर्देशों का पालन पुलिस विभाग कर रहा है.
सीसीए के पांच अभियुक्त जेल में: डीआइजी उपेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तरी छोटानागपुर रेंज में पांच अपराधियों पर सीसीए एक्ट की कार्रवाई की गयी है. सभी लोग विभिन्न जेलों में बंद हैं.
इसमें अमेंद्र तिवारी, रियाज अंसारी भी शामिल है. इसके अलावे सीसीए की धारा तीन के तहत छह माह के लिये जिला बदर पांच जिलों से सात लोगों का प्रस्ताव एसपी के स्तर से उपायुक्त के पास गया है.
बीट पुलिसिंग सिस्टम से अपराध अंकुश: डीआइजी ने बताया कि जनवरी से सितंबर 2015 और जनवरी से सितंबर 2016 में घटी लूट, गृहभेदन और चोरी के मामलों में कमी आयी है. बीट पुलिसिंग सिस्टम का असर शहर में दिख रहा है. लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में भी कमी आयी है.
एसआइ योगेंद्र प्रसाद बरखास्त: डीआइजी ने बताया कि एसआइ योगेंद्र प्रसाद को तत्काल से सेवा से बरखास्त कर दिया गया है. उसे दीपनगर थाना के केस नंबर 86-90 में हत्या के मामले में दोषी पाया गया है. गिरिडीह एसपी द्वारा सभी कागजात उपलब्ध कराये गये थे. इसके बाद कार्रवाई की गयी थी.
शांति समिति को मजबूत बनाने का निर्देश: डीआइजी उपेंद्र कुमार ने बताया कि हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, कोडरमा एवं रामगढ़ के एसपी को निर्देश दिया गया है कि आनेवाले पर्व के मद्देनजर शांति समिति को मजबूत करें. बैठक में सभी समुदाय के लोगों के माध्यम से यह संदेश जाये कि किसी भी स्थान पर मिलजुल कर रहना है. आपसी झगड़ों से रहने का स्थान बदल नहीं जायेगा. शांति समिति में नये लोगों को भी लें. वहीं डीजे साउंड पर कानूनी कार्रवाई को सख्ती से पालन करवायें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola