शहर में अब चलंत शौचालय की सुविधा

Published at :24 Nov 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में अब चलंत शौचालय की सुविधा

हजारीबाग : शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक और पहल की गयी है. लोगों को अब चलंत शौचालय उपलब्ध कराया जायेगा. शौचालय का उदघाटन बुधवार को इंद्रपुरी के पास नगर परिषद उपाध्यक्ष आनंद देव ने किया. उन्होंने कहा कि यह शौचालय शहर को स्वच्छ बनाये रखने में काम करेगा. यहां विवेक कुमार सिंह, सूरज […]

विज्ञापन

हजारीबाग : शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक और पहल की गयी है. लोगों को अब चलंत शौचालय उपलब्ध कराया जायेगा. शौचालय का उदघाटन बुधवार को इंद्रपुरी के पास नगर परिषद उपाध्यक्ष आनंद देव ने किया.

उन्होंने कहा कि यह शौचालय शहर को स्वच्छ बनाये रखने में काम करेगा. यहां विवेक कुमार सिंह, सूरज कुमार राणा, राजेश कुमार भी मौजूद थे.

24 घंटे के लिए होगी बुकिंग: चलंत शौचालय शहरवासियों के लिए इंद्रपुरी चौक के पास उपलब्ध रहेगा. शादी, पार्टी समेत अन्य कार्यों के लिए लोगों को तीन हजार रुपये में 24 घंटे के लिए बुकिंग की जायेगी. बुकिंग का कार्य राजा बंगला गणेश सप्लाई बोर्ड के पास सुलभ सफाई सेवा के प्रमोद कुमार राणा करेंगे.

क्या रहेगी व्यवस्था: संचालक प्रमोद राणा ने बताया कि यह शौचालय तीन रूम है. दो पुरूष व एक महिला के लिए शौचालय रूम बनाया गया है. इसमें पानी व लाइट की सुविधा होगी. किसी व्यक्ति द्वारा मांग किये जाने पर उसके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी है. चलंत शौचालय की बुकिंग के लिए मो. 98357-58153, 94717-22136, 72589-66619 पर संपर्क किया जा सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola