चिरुडीह गोलीकांड मामले में विपक्षी दलों की बैठक आज

हजारीबाग : बड़कागांव चिरुडीह गोलीकांड को लेकर विपक्षी दलों की प्रमंडल स्तरीय बैठक 15 अक्तूबर को दिन के 11 बजे से कैनरी-इन होटल में होगी. इसमें 19 अक्तूबर को बडकागांव में संकल्प सभा एवं 24 अक्तूबर को होनेवाले झारखंड बंद को सफल बनाने पर चर्चा हुई. बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विपक्षी दल, […]
हजारीबाग : बड़कागांव चिरुडीह गोलीकांड को लेकर विपक्षी दलों की प्रमंडल स्तरीय बैठक 15 अक्तूबर को दिन के 11 बजे से कैनरी-इन होटल में होगी. इसमें 19 अक्तूबर को बडकागांव में संकल्प सभा एवं 24 अक्तूबर को होनेवाले झारखंड बंद को सफल बनाने पर चर्चा हुई.
बैठक में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी विपक्षी दल, वाम मोरचा, सामाजिक एवं छात्र संगठन, बुद्धिजीवी मंच, खतियानी परिवार के वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे. जानकारी जेवीएम किसान मोरचा के केंद्रीय उपाध्यक्ष शिवलाल महतो ने दी. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सुबोधकांत सहाय, जलेश्वर महतो, गौतम सागर राणा, भुवनेश्वर मेहता, केडी सिंह शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










