एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

Published at :13 Oct 2016 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
एक ही रात तीन घरों से लाखों की चोरी

बरकट्ठा के कोनहराखुर्द की घटना बरकट्ठा. कोनहराखुर्द गांव में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि अपराधियों नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गये. चोरों ने बरकट्ठा थाना के चौकीदार गुलाम साबीर के घर से 70 हजार रुपये नकद की […]

विज्ञापन
बरकट्ठा के कोनहराखुर्द की घटना
बरकट्ठा. कोनहराखुर्द गांव में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि अपराधियों नकदी समेत लाखों रुपये की चोरी कर फरार हो गये. चोरों ने बरकट्ठा थाना के चौकीदार गुलाम साबीर के घर से 70 हजार रुपये नकद की चोरी की, वहीं लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी कर ले लये. वहीं नेजाम अंसारी के मकान से 20 हजार रुपये नकद समेत लगभग 50 हजार रुपये के गहनों की चोरी कर ली.
इम्तियाज अंसारी के घर से तीन हजार रुपये नकद समेत लगभग पांच हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है. घटना के समय घर के सभी लोग मुहर्रम की नवमी को इमामबाड़ा में सपरिवार फातेहा खानी कराने गये थ़े सूचना मिलने पर बरकट्ठा पुलिस निरीक्षक शीला टोप्पो एवं थाना प्रभारी स्वर्णलता कुजूर घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की. इस बाबत पीड़ित लोगों ने थाने में आवेदन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola