बड़कागांव में विपक्षी दलों की संकल्प सभा 17 को

Published at :06 Oct 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में विपक्षी दलों की संकल्प सभा 17 को

हजारीबाग : बड़कागांव गोलीकांड को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन चलायेंगे. इंद्रपुरी चौक स्थित जेवीएम कार्यालय में शिवलाल महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. वक्ताओं ने कहा कि 17 अक्तूबर को बड़कागांव में संकल्प सभा का आयोजन होगा. 24 अक्तूबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है. इसे लेकर आठ अक्तूबर […]

विज्ञापन
हजारीबाग : बड़कागांव गोलीकांड को लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट होकर आंदोलन चलायेंगे. इंद्रपुरी चौक स्थित जेवीएम कार्यालय में शिवलाल महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई. वक्ताओं ने कहा कि 17 अक्तूबर को बड़कागांव में संकल्प सभा का आयोजन होगा. 24 अक्तूबर को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया गया है.
इसे लेकर आठ अक्तूबर को हजारीबाग झाविमो कार्यालय में होगी. बैठक में कांग्रेस, झाविमो, राजद, जदयू, सीपीआइ, सीपीएम, भाकपा माले, मासस, बसपा, एनसीपी, खतियानी परिवार, झारखंड पीपुल्स पार्टी, आदिवासी मोरचा समेत विपक्षी दल के नेता शामिल हुए. इसमें राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व सांसद भवुनेश्वर प्रसाद मेहता, पूर्व विधायक जर्नादन पासवान, अर्जुन यादव, विजय यादव, मुन्ना मल्लिक, उपेंद्र राय, रजी अहमद, बटेश्वर मेहता, चंद्रनाथ भाई पटेल, भुवनेश्वर पटेल, गणेश कुमार सीटू, नंदू प्रसाद, विशाल बाल्मिकी, प्रयाग प्रसाद महतो, सीपी दांगी, धनेश्वर महतो, विनोद गुरू, अजीत गुप्ता, संजय कुमार शर्मा, संजय तिवारी, मो नईम, अभिषेक सिन्हा, टेकलाल महतो, गौतम कुमार महतो शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola