अवैध उत्खनन मामले में एक गिरफ्तार, जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Oct 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

हंटरगंज : वन विभाग कर्मियों ने मंगलवार की देर शाम पांडेयपुरा दलकोमा जंगल में छापामारी अभियान चलाया. इसमें इसी गांव में राजाराम महतो को वन विभाग जमीन पर अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया. बुधवार को वन अधिनियम के तहत उसे चतरा जेल भेज दिया गया है. डीएफओ आरएन मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि […]
विज्ञापन
हंटरगंज : वन विभाग कर्मियों ने मंगलवार की देर शाम पांडेयपुरा दलकोमा जंगल में छापामारी अभियान चलाया. इसमें इसी गांव में राजाराम महतो को वन विभाग जमीन पर अवैध उत्खनन करते पकड़ा गया. बुधवार को वन अधिनियम के तहत उसे चतरा जेल भेज दिया गया है. डीएफओ आरएन मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि दलकोमा व पचमो में वन विभाग की जमीन से पत्थर तस्करों द्वारा अवैध उत्खनन कर पत्थर को बिहार भेजा जा रहा है.
इसको लेकर वन विभाग द्वारा तीन अक्तूबर को भी छापामारी अभियान चलाया गया था. इसमें गांव के सीताराम भारती को अवैध उत्खनन करते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. छापामारी में रेंजर सूर्य भूषण कुमार, वनपाल बिगन राम, वनरक्षी ईश्वर दयाल गोप, मुरारी सिंह, बिंदुश्वरी सिंह शामिल थे. राजाराम महतो के परिजनों ने बताया कि रेंजर ने पांच से छह लोगों को शक के आधार पर बुलाया था. इस क्रम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










