पूर्व मंत्री योगेंद्र साव हजारीबाग से गिरफ्तार

Published at :05 Oct 2016 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मंत्री योगेंद्र साव हजारीबाग से गिरफ्तार

बड़कागांव गोलीकांड में हैं नामजद आरोपी बड़कागांव : बड़कागांव के पूर्व विधायक सह मंत्री योगेंद्र साव को पुलिस ने हजारीबाग के हुरहुरू स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है़ वह चीरूडीह-डाढीकला में पुलिस व विस्थापितों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले (228-16) में नामजद आरोपी हैं. मंगलवार सुबह श्री साव को गिरफ्तार करने के बाद […]

विज्ञापन
बड़कागांव गोलीकांड में हैं नामजद आरोपी
बड़कागांव : बड़कागांव के पूर्व विधायक सह मंत्री योगेंद्र साव को पुलिस ने हजारीबाग के हुरहुरू स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है़ वह चीरूडीह-डाढीकला में पुलिस व विस्थापितों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले (228-16) में नामजद आरोपी हैं. मंगलवार सुबह श्री साव को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें मुफस्सिल थाना ले आयी और नौ घंटे तक रखा. देर शाम सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज िदया गया. इधर, बड़कागांव क्षेत्र में मंगलवार को भी तनाव का माहौल रहा. पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है़ सभी सड़कों पर पुलिस की गश्ती जारी रही़
हुरहुरू िस्थत आवास से सुबह में हुई िगरफ्तारी, नौ घंटे तक मुफस्सिल थाने में पुलिस ने बैठाये रखा
शाम में योगेंद्र साव को सीजेएम कोर्ट में पेशी के बाद भेज िदया गया जेल
घटना के दिन घर पर था, फंसाया गया
झारखंड सरकार व पुलिस-प्रशासन मुझे फंसा रहा है. मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है. पुलिस निर्दोष पर गोली व लाठी बरसा रही है. मैं कई दिनों से बीमार चल रहा हूं. मेरा इलाज मेडिका, रांची से चल रहा है.
घटना के दिन मैं घर में था. बडकागांव में शांतिपूर्वक कफन सत्याग्रह चल रहा था. एक अक्तूबर की देर रात मेरी पत्नी निर्मला देवी समेत सभी आंदोलनकारी सो रहे थे. इसी बीच पुलिस ने वहां धावा बोला. विधायक को जबरन खींच कर पुलिस वाहन में बैठाया जाने लगा. विधायक व उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया, लेकिन पुलिस ने एक भी नहीं सुनी और घसीट कर विधायक को पुलिस वाहन में बैठाया गया.
मंगलवार सुबह विपक्षी नेताओं ने रैयतों और पीड़ितों से मिलने के लिए बड़कागांव कूच किया था़ इसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन, सांसद प्रदीप बलमुचु, बंधु तिर्की, धीरज साहू, जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, भाकपा माले नेता शुभेंदु सेन और सीपीएम के राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी मौजूद थे़ सभी नेताओं को बड़कागांव में प्रवेश करने से रोक दिया गया. प्रशासन ने धारा 144 लागू रहने का हवाला देकर बड़कागांव में जाने की अनुमति नहीं दी़
विधायक निर्मला देवी को घसीट कर पुलिस गाड़ी में बैठाया. जनता की आवाज को दबाने के लिए गोली का सहारा सरकार ले रही है.
– बाबूलाल मरांडी
केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के क्षेत्र में गोलीबारी हो रही है. उनकी सरकार है. उनकी संलिप्तता के बिना प्रशासन इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं कर सकता.
-बलमुचु
रघुवर सरकार पुलिस को निरंकुश बना रही है. सरकार और प्रशासन की ज्यादती बढ़ी है. नाक से ऊपर से पानी बह रहा है. झामुमो अब बरदाश्त नहीं करेगा. – हेमंत सोरेन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola