सरकार और कंपनी मुआवजा देने को तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : प्रशासन की ओर से जो भी मुआवजा मृतकों के लिए तय की जायेगी, उसके अनुसार काम होगा. परिजनों को मुआवजा एवं कंपनियों में नौकरी दी जायेगी. जो भी विस्थापित रैयत पुनर्वास कॉलोनी में नहीं जाना चाहते हैं, वह मकान एवं जमीन का मुआवजा नकद ले सकते हैं. उक्त बातें एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक […]
विज्ञापन
बड़कागांव : प्रशासन की ओर से जो भी मुआवजा मृतकों के लिए तय की जायेगी, उसके अनुसार काम होगा. परिजनों को मुआवजा एवं कंपनियों में नौकरी दी जायेगी. जो भी विस्थापित रैयत पुनर्वास कॉलोनी में नहीं जाना चाहते हैं, वह मकान एवं जमीन का मुआवजा नकद ले सकते हैं.
उक्त बातें एनटीपीसी के कार्यकारी निदेशक पीएम प्रसाद ने बड़कागांव स्थित साइड कार्यालय में पत्रकारों से कही. श्री प्रसाद ने कहा कि 30 सितंबर से खनन कार्य बंद था, लेकिन चार अक्तूबर को काम शुरू हुआ. विधायक निर्मला देवी के नेतृत्व में 28 सितंबर को नगड़ी माइंस के निषेध क्षेत्र में मार्ग को अवरुद्ध कर पोकलेन को रोका गया. वहीं 29 सितंबर को बरवाडीह मार्ग पर भी पोलकेन को रोका गया. इन दोनों घटनाओं को लेकर थाने में मामला दर्ज कराया गया. इन मामलों को लेकर ही पुलिस प्रशासन विधायक निर्मला देवी को गिरफ्तार करने एक अक्तूबर को गयी थी. हम मृतक एवं घायल लोगों के परिजनों के साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










