Madhubani: सौराठ में शिवशक्ति महायज्ञ शुरू, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन
Madhubani Saurath Mahayagya havan devotees crowd Bihar religious event

यज्ञस्थली में चल रहा महायज्ञ

मधुबनी के सौराठ में भक्ति का माहौल बन गया है. शिवशक्ति महायज्ञ की शुरुआत हो चुकी है और हजारों श्रद्धालु जुटने वाले हैं. जानिए क्या खास है इस आयोजन में…

विज्ञापन

Madhubani News: जिले के प्रसिद्ध सौराठ गांव में शिवशक्ति महायज्ञ का शुभारंभ हो गया है. रविवार से हवन के साथ यज्ञ विधिवत शुरू किया गया. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है.

1 मई को कलश स्थापना

यज्ञ की शुरुआत 1 मई को कलश स्थापना के साथ हुई थी. इसके बाद 2 मई को वैदिक चंद्र कृष्ण मिश्र के निर्देशन में अर्णी मंथन किया गया. अब सहस्त्र चंडी महायज्ञ के तहत नियमित हवन और अनुष्ठान जारी है.

रोज दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन का प्रावधान

वैदिक चंद्र कृष्ण मिश्र ने बताया कि यह यज्ञ संपूर्ण विश्व, बिहार और मिथिलांचल के कल्याणार्थ आयोजित किया जा रहा है. यज्ञ में प्रतिदिन एक हजार दुर्गा सप्तशती पाठ और एक सौ दुर्गा सप्तशती हवन किया जाएगा. साथ ही रुद्र हवन का भी प्रावधान रखा गया है.

इस महायज्ञ में एक आचार्य, एक ब्रह्मा, चार द्वारपाल, दो पुस्तकाचार्य और दो तंत्रधार समेत कुल 82 पंडित भाग ले रहे हैं. आयोजन को सफल बनाने में सौराठ, पोखरौनी, रहिका और सतलखा समेत आसपास के गांवों के लोग जुटे हैं.

सुरक्षा के लिए CCTV और कमेटियों का गठन

यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. साथ ही मेले और मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है. सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर में CCTV कैमरे लगाए गए हैं और अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है.

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन