एनटीपीसी की लठैत बन गयी है पुलिस: शुभेंदु सेन

Published at :05 Oct 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
एनटीपीसी की लठैत बन गयी है पुलिस: शुभेंदु सेन

हजारीबाग. भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के नेता शुभेंदु सेन ने प्रभात खबर से कहा कि पुलिस प्रशासन सरकार की एवं एनटीपीसी की लठैत बन गयी है. गोलीकांड से प्रभावित इलाके को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है. यहां किसानों का दमन हो रहा है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि एनटीपीसी के पक्ष […]

विज्ञापन
हजारीबाग. भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के नेता शुभेंदु सेन ने प्रभात खबर से कहा कि पुलिस प्रशासन सरकार की एवं एनटीपीसी की लठैत बन गयी है. गोलीकांड से प्रभावित इलाके को पुलिस ने छावनी में बदल दिया है. यहां किसानों का दमन हो रहा है. उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि एनटीपीसी के पक्ष में वहां जरूर कुछ संदेहास्पद गतिविधियां संचालित हो रही है.भाकपा माले सरकार के विरोध में आंदोलन करेगी.
आलोकतांत्रिक कदम: आइपीएफ केंद्रीय कमेटी के सदस्य जेवियर कुजूर ने कहा कि हम प्रभावित किसानों से मिलने गये थे. हमें सूचना मिली कि पुलिस गांव को छावनी में बदल कर औरतों बच्चों का दमन कर रही है़ वहां जिस तरह सभी लोगों को रोका गया, यह अलोकतांत्रिक है़ जेवियर कुजूर के साथ भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य भुनेश्वर बेदिया भी थे़ उन्होने भी पुलिस कार्रवाई की निंदा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola