सम्मान पाकर गदगद हुए शिक्षक-शिक्षिकाएं

हजारीबाग. प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन टाउन हॉल हजारीबाग में हुआ. इस कार्यक्रम के गवाह पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय, विधायक मनीष जायसवाल, विरंची नारायण, समाजसेवी सुधांशु सुमन, मतिनुल हसन, डीआइजी उपेंद्र कुमार, पूर्व आइजी दीपक वर्मा, प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव, फिल्म स्टार हरीश बने. सभी ने […]
हजारीबाग. प्रभात खबर गुरु सम्मान समारोह का आयोजन टाउन हॉल हजारीबाग में हुआ. इस कार्यक्रम के गवाह पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा, झारखंड सरकार के मंत्री सरयू राय, विधायक मनीष जायसवाल, विरंची नारायण, समाजसेवी सुधांशु सुमन, मतिनुल हसन, डीआइजी उपेंद्र कुमार, पूर्व आइजी दीपक वर्मा, प्रशिक्षु आइएएस रामनिवास यादव, फिल्म स्टार हरीश बने.
सभी ने शिक्षकों को प्रतीक चिह्न व बुके देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में विभावि के कुलपति, रजिस्टार, निदेशक, प्राचार्य व शिक्षक की भी उपस्थिति थी. सभी गुरुवर मंच पर उपस्थित होकर सम्मानित हो रहे थे. इस दौरान राहुल डांस ग्रुप के कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति की. कार्यक्रम का आकर्षण कौन हो तुम फिल्म के हीरो हंसराज, अभिनेत्री हंसिका ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया. अब बस करो ऐ मेरे वतन पर वर्तमान आराजकता व आतंकवाद के प्रभाव को दर्शाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










