तालाब में डूबे युवक का शव 22 घंटे बाद निकाला गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Oct 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन

दारू : दारू थाना क्षेत्र के चिरुवां गांव में दिनेश्वर राम (पिता-स्व डोमन तूरी) की मौत तालाब में डूब जाने से हो गयी. बताया जाता है कि गत 29 सितंबर को दिनेश्वर राम अपने चचेरे भाई फातो मिरधा के साथ दशकर्म श्राद्ध के लिए बोलिया तालाब घाट गया था. सिर मुंडवाने के लिए वह बाल […]
विज्ञापन
दारू : दारू थाना क्षेत्र के चिरुवां गांव में दिनेश्वर राम (पिता-स्व डोमन तूरी) की मौत तालाब में डूब जाने से हो गयी. बताया जाता है कि गत 29 सितंबर को दिनेश्वर राम अपने चचेरे भाई फातो मिरधा के साथ दशकर्म श्राद्ध के लिए बोलिया तालाब घाट गया था. सिर मुंडवाने के लिए वह बाल भिंगोने के लिए तालाब के नजदीक गया. इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया.
घाट पर उपस्थित ग्रामीणों ने दिनेश्वर को निकालने के लिए खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. ग्रामीणों ने इसकी सूचना दारू थाना को दी. बाद में मछुवारे की टीम को बुलाया गया और जाल से उसकी खोजबीन शुरू की गयी. देर रात तक शव का पता नहीं चल पाया. परिजन व ग्रामीण रात होने के कारण वापस लौट गये.
दूसरे दिन सुबह ग्रामीण पुन: शव को खोजने के लिए तालाब पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद शुक्रवार को उसका शव निकाला गया. थाना प्रभारी श्रीराम राम व एएसआइ गोविंद यादव ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया. इधर, सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मृतक के परिजनों को तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










