नृत्य में श्वेता व ऋचा को पहला स्थान

Published at :01 Oct 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
नृत्य में श्वेता व ऋचा को पहला स्थान

झुमरीतिलैया : अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के दूसरे दिन शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें समाज के बच्चों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया. नृत्य प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर के बीच हुई. सीनियर में श्वेता गुटगुटिया प्रथम, पूजा सिंघानिया द्वितीय व प्रीति गुटगुटिया […]

विज्ञापन
झुमरीतिलैया : अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के दूसरे दिन शुक्रवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें समाज के बच्चों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया. नृत्य प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर के बीच हुई.
सीनियर में श्वेता गुटगुटिया प्रथम, पूजा सिंघानिया द्वितीय व प्रीति गुटगुटिया को तृतीय स्थान मिला. वहीं जूनियर में ऋचा जगनानी को प्रथम, आयुषी मोदी, सविता पिलानियां को द्वितीय व पार्थ अग्रवाल व अनंत फतेसरिया तृतीय स्थान पर रहें. कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अंकिता भोजगढिया व शिवांगी खेमानी थीं. निर्णायक की भूमिका माला दारुका और वंदना अग्रवाल ने निभायी. रंगोली प्रतियोगिता में आठ ग्रुपों ने हिस्सा लिया. इसमें अंकिता भोजगढिया व ममता को प्रथम, आंचल अग्रवाल व सारिका अग्रवाल को द्वितीय स्थान मिला. इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्वाति चौधरी, खुशबू अग्रवाल थीं. निर्णायक की भूमिका नीतू चौधरी व प्रियंका अग्रवाल ने निभायी. नेल आर्ट में श्वेता अग्रवाल प्रथम, खुशबू अग्रवाल द्वितीय व रिया जगनानी तृतीय स्थान पर रहीं. इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर निशा केडिया और संगीता केडिया थीं. निर्णायक कंचन अग्रवाल व अनुराधा रजगढ़िया थीं. रंग भरो प्रतियोगिता में तेजस, श्रेयांश, अनुराग, स्केचिंग में मुस्कान अग्रवाल, सत्यम भालोटिया, खुशी अग्रवाल, थीम पेंटिंग में ईशा जगनानी, आयुषी केडिया, विवेक अग्रवाल को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला. इसके प्रोजेक्ट डायरेक्टर मिनी हिसारिया व ममता बंसल थी.
निर्णायक रश्मि लड्ढा और सारिका केडिया थीं. एक मिनट शो में विजेता आयुष केडिया रहा. प्रोजेक्ट डायरेक्टर शालू चौधरी व श्रेया केडिया थीं. जबकि नृत्य प्रतियोगिता में जूनियर में अनुश्री अग्रवाल, मेघा चौधरी, दर्श जगनानी, सीनियर में उदय पिलानिया, पार्थ अग्रवाल, खुशी बजाज क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहें. प्रोजेक्टर डायरेक्टर अंकिता भोजगढिया व शिवानी खेमानी थी. निर्णायक की भूमिका ममता चौधरी, ज्योति संघई, अर्चना अग्रवाल ने निभायी. श्रृंगार कार्यक्रम में श्वेता गुटगुटिया प्रथम, पूजा संघानिया द्वितीय व प्रीति गुटगुटिया तृतीय स्थान पर रहीं. प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूजा संघई व ऋचा खाटूवाला थीं. मौके पर समाज के कई लोग मौजूद थे.
शोभायात्रा आज: महाराजा अग्रसेन जयंती पर एक अक्तूबर को श्री अग्रवाल समाज के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा.
यह जानकारी समाज के अध्यक्ष दीनदयाल केडिया, सचिव अजय अग्रवाल, जयंती संयोजक मंजू संघई और सीमा सरावगी ने दी. उन्होंने बताया कि सुबह में हवन-पूजन किया जायेगा. दोपहर में शोभायात्रा निकाली जायेगी. शाम को सभा का आयोजन किया जायेगा. इसमें समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जायेगा. वरिष्ठ जनों का भी सम्मान समारोह होगा. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव शामिल होंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola