एसपी ने किया सदर थाना का निरीक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:30 AM (IST)
विज्ञापन

चतरा : एसपी अंजनी कुमार झा ने बुधवार को सदर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने एक वर्ष में घटी घटना और उसके निष्पादन से संबंधित जानकारी ली. दर्ज कांडों के अनुसंधान की भी समीक्षा की. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र में की जा रही गश्ती की भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन […]
विज्ञापन
चतरा : एसपी अंजनी कुमार झा ने बुधवार को सदर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. उन्होंने एक वर्ष में घटी घटना और उसके निष्पादन से संबंधित जानकारी ली. दर्ज कांडों के अनुसंधान की भी समीक्षा की. इस दौरान सदर थाना क्षेत्र में की जा रही गश्ती की भी जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पीसीआर वैन से गश्ती कर अपराध पर नियंत्रण किया जा रहा है.
शहर में टाइगर मोबाइल को हमेशा गश्त लगाने व थाना प्रभारी को पर्व त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था व्यापक रूप से चलाने, अपराधियों व उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने, यातायात नियमों को पालन कराने के लिए कई निर्देश दिये. उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों व उसके पीछे बैठने वाले को हेलमेट अनिवार्य रूप से करने को कहा. उन्होंने थाना में आनेवाले आगंतुओं से मधुर व्यवहार करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










