पांच फीट की पुलिया का हो रहा है निर्माण

Published at :07 Sep 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
पांच फीट की पुलिया का हो रहा है निर्माण

कांड़तरी नदी पर प्रशासन ने शुरू की वैकल्पिक व्यवस्था बड़कागांव. बड़कागांव के कांड़तरी पुल के बह जाने के बाद प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. आवागमन के लिए पांच फीट की पुलिस का निर्माण यहां कराया जा रहा है. अब तक नदी में पाइप के पीलर खड़ा करने के लिए बोरिंग […]

विज्ञापन
कांड़तरी नदी पर प्रशासन ने शुरू की वैकल्पिक व्यवस्था
बड़कागांव. बड़कागांव के कांड़तरी पुल के बह जाने के बाद प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है. आवागमन के लिए पांच फीट की पुलिस का निर्माण यहां कराया जा रहा है. अब तक नदी में पाइप के पीलर खड़ा करने के लिए बोरिंग का कार्य हुआ है. चार-पांच दिन में 30-35 पाइप खड़े किये गये हैं. बोरिंग का कार्य गणेश महतो व रामचंद्र महतो करवा रहे हैं.
इसके अलावा दर्जन भर मजदूरों को लगाया गया है. मिस्री रामचंद्र महतो ने बताया कि इस कार्य मे साढ़े तीन इंच पाइप लगायी जा रही है. इधर, ग्रामीणों ने पुलिया को 10 फीट चौड़ा बनाने की मांग है. ज्ञात हो कि पुल के टूट जाने के डेढ़ सप्ताह बाद केंद्रीय उड्डयन मंत्री सह स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने पुल का निरीक्षण किया था और किसानों से जानकारी ली थी. पुल के बह जाने से तीन पंचायतों के 20 से अधिक गांवों का आवागमन ठप हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola