रिजल्ट नहीं आया, तो आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Sep 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग. विभावि के 11 बीएड कॉलेजों का रिजल्ट नहीं प्रकाशित होने से छात्र एवं छात्र संगठन आंदोलन का मूड बना रहे है़ं मंगलवार को झारखंड छात्र मोरचा ने विभावि को ज्ञापन सौपा है़ सत्र 2014-2015 के 11 संबंध प्राप्त बीएड कॉलेज का रिजल्ट लंबित है़ विभावि ने सभी 40 बीएड कॉलेजों की परीक्षा ली, जिसमें […]
विज्ञापन
हजारीबाग. विभावि के 11 बीएड कॉलेजों का रिजल्ट नहीं प्रकाशित होने से छात्र एवं छात्र संगठन आंदोलन का मूड बना रहे है़ं मंगलवार को झारखंड छात्र मोरचा ने विभावि को ज्ञापन सौपा है़
सत्र 2014-2015 के 11 संबंध प्राप्त बीएड कॉलेज का रिजल्ट लंबित है़ विभावि ने सभी 40 बीएड कॉलेजों की परीक्षा ली, जिसमें 27 कॉलेजों का रिजल्ट जारी कर दिया गया. कुछ माह बाद दो कॉलेज का और रिजल्ट विभावि ने जारी कर दिया़ फिलहाल 11 कॉलेजों का रिजल्ट रूका हुआ है़ यह मामला राज्य सरकार के संबंधन नहीं देने के कारण अटका हुआ है़
इधर, कॉलेज प्रशासन यह सोच कर चुप लगाये हुए हैं कि संबंधन नहीं था, तो विभावि ने कैसे परीक्षा ली. राज्य सरकार, विभावि एवं कॉलेज प्रशासन के कारण 1100 विद्यार्थियों का भविष्य अधर पर लटका हुआ है़ छात्र मोरचा ने कहा है कि रिजल्ट नहीं प्रकाशित होने से आंदोलन किया जायेगा़
डॉ आरबी सिंह को किया सम्मानित : विभावि के एमएड विभाग में सम्मान सामारोह का आयोजन मंगलवार को किया गया़ समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ आरबी सिंह को सम्मानित किया गया़ इस अवसर पर विभावि प्रतिकुलपति प्रो मनोरंजन प्रासाद सिन्हा ने कहा कि डॉ सिंह एमएड विभाग के लिए पितामह रहे है़ं इन्होंने इस विभाग को शुरू किया़
प्रथम निदेशक के पद पर डॉ सिंह रहे है़ इन्होंने विभावि के कुलसचिव, डीएसडब्लू समेत कई पदों पर अपना योगदान दिया है़ एमएड निदेशक डॉ मार्गेट लकड़ा ने कहा कि डॉ आरबी सिंह ने एमएड विभाग को मुकाम पर पहुंचाया है़ संचालन डॉ मृत्युंजय पर्षद ने किया़ मौके पर डॉ शुक्लयाण मोइत्र, डॉ रामप्रिय प्रसाद, विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थ़े
ज्ञान ज्योति में शिक्षक दिवस : ज्ञान ज्योति मेमोरियल कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन किया किया़ प्राचार्य शंभु कुमार ने कहा कि गुरु की महिमा प्राचीन काल से चली आ रही है. सचिव विनय कुमार ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता हैं. आलोक पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है़ पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक के बिना ज्ञान का संचार नहीं हो सकता है. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
राजनीतिशास्त्र में शिक्षक दिवस : संत कोलंबा कॉलेज के राजनीतिशास्त्र विभाग में मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. प्राचार्य डॉ सुशील कुमार टोप्पो ने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है़ इनके संदेश एवं आदर्श को आत्मसात करने की जरूरत है. इस अवसर पर विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थ़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










