डीलर को बंधक बना कर लूटपाट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Sep 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

दारू. दारू थाना क्षेत्र के झुमरा-महेशरा में डीलर के तीन परिवार को बंधक बना कर घर में लूटपाट की. यह घटना रविवार रात की है. जानकारी के अनुसार महेशरा में महिला मंडल के डीलर गीता देवी के घर 11 बजे रात केरोसिन लेने के बहाने अपराधियों ने दरवाजा खुलवाया. जैसे ही गीता देवी ने दरवाजा […]
विज्ञापन
दारू. दारू थाना क्षेत्र के झुमरा-महेशरा में डीलर के तीन परिवार को बंधक बना कर घर में लूटपाट की. यह घटना रविवार रात की है. जानकारी के अनुसार महेशरा में महिला मंडल के डीलर गीता देवी के घर 11 बजे रात केरोसिन लेने के बहाने अपराधियों ने दरवाजा खुलवाया. जैसे ही गीता देवी ने दरवाजा खोला कि नकाब पहने पांच लोग घर के अंदर घुस आये और गीता देवी, उनके पति राजेंद्र प्रसाद, पुत्र राबीन कुमार को एक ही रस्सी में बांध कर तीनों के मुंह पर टेप साट दिया. इस संबंध में डीलर गीता देवी ने बताया कि अपराधियों ने पूरे घर में लूटपाट की. जिसमें 25 हजार नकद, चांदी, सोना व एटीएम कार्ड ले गये.
डकैतों ने मार पीटकर एटीएम कार्ड का पिन भी हासिल कर लिया. इसके बाद डकैतों ने रात में ही एटीएम कार्ड से 10 हजार की निकासी कर ली. इसकी सूचना दारू थाना को मिली. इसके बाद सोमवार की सुबह घटना स्थल पर डीएसपी दिनेश कुमार गुप्ता, इंसपेक्टर विजय सिंह, एएसआई गोविंद यादव, खोजी कुत्ता की टीम के साथ पहुंचे. घटना स्थल पर कई तरह की जानकारी हासिल करते हुए पांच अज्ञात लोगों पर दारू थाना में कांड संख्या 59/16 दर्ज किया गया.
कटकमसांडी में जयंत सिन्हा आज: कटकमसांडी. प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी में छह सितंबर को नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा एवं सदर विधायक मनीष जायसवाल वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह जानकारी प्रधानाचार्य विजय मसीह ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










