खेल से बना सकते हैं पहचान

Published at :06 Sep 2016 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
खेल से बना सकते हैं पहचान

फुटबॉल टूर्नामेंट काहुआ उदघाटन इचाक : खेल ऐसा साधन है, जिससे झारखंड के युवा देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बना सकते हैं. क्रिकेट आज के दौर में सभी खेलो को पीछे छोड़ दिया है. फुटबॉल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रघुवर सरकार ने पूरे प्रदेश के पंचायतों में कमल क्लब […]

विज्ञापन
फुटबॉल टूर्नामेंट काहुआ उदघाटन
इचाक : खेल ऐसा साधन है, जिससे झारखंड के युवा देश ही नहीं, बल्कि विदेश में भी अपनी पहचान बना सकते हैं. क्रिकेट आज के दौर में सभी खेलो को पीछे छोड़ दिया है. फुटबॉल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से रघुवर सरकार ने पूरे प्रदेश के पंचायतों में कमल क्लब का गठन करवाया है. ताकि युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रतिभा को निखारने का मौका मिल सकेगा.
उक्त बातें झारखंड सरकार के भूअर्जन, युवा खेलकूद व संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कही. वे शिक्षक दिवस पर समाजसेवी कल्ब सिझुआ द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के उदघाटन करने इचाक आये थे. उन्होंने गुरू वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की. साथ ही गुरू की महिमा को अहम बताया.
अधूरे स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करवाने का आश्वासन दिया. मंदिर व तालाबों को जीर्णोद्धार कर पर्यटन स्थल बनाने का भरोसा दिया. आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि खेल व शिक्षक में अन्योनाश्रय संबंध है. उन्होंने कहा कि युवा खेल में अपनी प्रतिभा दिखाकर झारखंड के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते है. मंत्री व विधायक ने फुटबॉल किक मार कर टूर्नामेंट का उदघाटन किया. अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि रंजीत कुमार मेहता व संचालन दीपक गिरी ने किया. उपप्रमुख चंद्रदेव मेहता, भाजपा पूर्वी अध्यक्ष जयनंदन मेहता ने भी विचारों को रखा.
मौके पर एलआरडीसी सतीश चंद्रा, बीडीओ रामगोपाल पांडेय, सीओ कुवर सिंह पाहन, मुखिया परमेश्वर रविदास, सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व मुखिया भागवत मेहता, डेगनारायण मेहता, अर्जुन राम, चन्द्रधारी प्रसाद, उपमुखिया दिनेश मेहता, वशिष्ठ दास, विरेन्द्र मेहता, हरिहर मेहता, वकील दास, रमेश रंजन, अरविंद मेहता, मनोज मेहता, सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola