बड़कागांव का बंदरचुवां जलप्रपात आकर्षण का केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव के महुदी पर्वत पर स्थित बंदरचुआं जलप्रपात पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग यहां बरबस खींचे चले आते हैं. यह जलप्रपात मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर महुदी पर्वत श्रृंखला पर स्थित है. पठार एवं पश्चिम में चतरा व गया जिले के पहाड़ों से यह जुड़ा हुआ है. पहाड़ […]
विज्ञापन
बड़कागांव : बड़कागांव के महुदी पर्वत पर स्थित बंदरचुआं जलप्रपात पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लोग यहां बरबस खींचे चले आते हैं. यह जलप्रपात मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर महुदी पर्वत श्रृंखला पर स्थित है. पठार एवं पश्चिम में चतरा व गया जिले के पहाड़ों से यह जुड़ा हुआ है.
पहाड़ की ऊंचाई लगभग 300 मीटर है. ऊंचाई से पानी गिरने का नजारा देखते ही बनता है.जलप्रपात से दर्जनों झरना से कलकल की आवाज लोगों को लुभाती है. हालांकि बंदरचुआं जलप्रपात का पानी बह कर बेकार हो जाता है. यदि सरकारी पहल हो, तो इस पानी से बिजली उत्पादन, मछली पालन व सिंचाई हो सकती है. पर्यटन स्थल को विकसित करने पर राजस्व की भी प्राप्ति हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










