अब गांव-गांव में जाकर दी जायेगी कानून की जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Sep 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

पहल. सिविल कोर्ट परिसर से चलंत लोक अदालत रवान हजारीबाग : विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से चलंत लोक अदालत को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने सिविल कोर्ट परिसर से हरी झंडी दिखा कर गुरुवार को रवाना किया. उन्होंने कहा कि चलंत लोक अदालत सभी प्रखंडों के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों […]
विज्ञापन
पहल. सिविल कोर्ट परिसर से चलंत लोक अदालत रवान
हजारीबाग : विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से चलंत लोक अदालत को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने सिविल कोर्ट परिसर से हरी झंडी दिखा कर गुरुवार को रवाना किया. उन्होंने कहा कि चलंत लोक अदालत सभी प्रखंडों के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानून की जानकारी देगा. इसमें न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता एवं पीएवी के सदस्य होंगे. यह चलंत अदालत न्याय आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत शुरू की गयी है.
इसका उद्देश्य अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के साथ नये मुकदमों को गांव में ही सुलझाना है. चलंत वाहन में अधिकारियों के साथ पक्षकारों के बैठने एवं प्रोजेक्टर मशीन की सुविधा है.
चलंत लोक अदालत सितंबर माह तक चलेगी. समापन 29 सितंबर को सदर प्रखंड में होगा. इसके लिए सभी प्रखंडों में लगनेवाली चलंत लोक अदालत की रूपरेखा बनायी गयी है. मौके पर प्राधिकार सचिव संजीव झा, सीजेएम गरिमा मिश्रा, अनिल मिश्रा, ओपी पांडेय, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र तिवारी, एसके पांडेय, राजेश शरण सिंह, अमितेश लाल समेत अन्य न्यायाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










