टेट पास पारा शिक्षक छह को सीएम का करेंगे घेराव

Published at :02 Sep 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
टेट पास पारा शिक्षक छह को सीएम का करेंगे घेराव

हजारीबाग : टेट पास अभ्यर्थी संघ की बैठक जिला स्कूल मैदान में हुई. बैठक में गैर-पारा एवं पारा शिक्षकों ने छह सितंबर को मुख्यमंत्री का घेराव कर इच्छा मृत्यु की मांग करने का निर्णय लिया. सभी से निर्धारित तिथि को रांची में आंदोलन को सफल बनाने पर विचार किया. संघ के अध्यक्ष राजेश मेहता ने […]

विज्ञापन
हजारीबाग : टेट पास अभ्यर्थी संघ की बैठक जिला स्कूल मैदान में हुई. बैठक में गैर-पारा एवं पारा शिक्षकों ने छह सितंबर को मुख्यमंत्री का घेराव कर इच्छा मृत्यु की मांग करने का निर्णय लिया. सभी से निर्धारित तिथि को रांची में आंदोलन को सफल बनाने पर विचार किया. संघ के अध्यक्ष राजेश मेहता ने बताया कि 2013 से ही कक्षा छह से आठ तक के लिए टेट पास 43216 स्नातक प्रशिक्षित अभ्यर्थी रिक्त पद होने के बाद भी बेरोजगार हैं. मात्र 3000 अभ्यर्थियों की बहाली किसी तरह हो सकी है.
सभा में को सचिव अनुराग कुमार व रूपेश कुमार ने छह सितंबर के आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया. बैठक में वीरेंद्र कुमार,अजय राणा, दयानंद ठाकुर, विकास मेहता, राजेंद्र प्रजापति, शिवम, राजेश, भरत, दीपक, आशुतोष, मनोज, संतोष, सतीश,सुरेंद्र कुमार, छोटेलाल, प्रमोद कुमार, विकेश समेत काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola