लायंस ने स्टेफी को दी क्लब की सदस्यता

हजारीबाग : लायंस क्लब हजारीबाग की ओर से मिस टीन इंटरनेशनल मॉडल खिताब जीतनेवाली स्टेफी पटेल का अभिनंदन किया गया. रविवार को प्रभु निवास मार्केट स्थित हॉल में अभिनंदन समारोह हुआ. इस दौरान स्टेफी पटेल को लायंस क्लब का मेंबर बनाया गया. लायंस इंटरनेशनल का बैच लगा कर स्वागत किया गया. स्टेफी ने कहा कि […]
हजारीबाग : लायंस क्लब हजारीबाग की ओर से मिस टीन इंटरनेशनल मॉडल खिताब जीतनेवाली स्टेफी पटेल का अभिनंदन किया गया. रविवार को प्रभु निवास मार्केट स्थित हॉल में अभिनंदन समारोह हुआ. इस दौरान स्टेफी पटेल को लायंस क्लब का मेंबर बनाया गया.
लायंस इंटरनेशनल का बैच लगा कर स्वागत किया गया. स्टेफी ने कहा कि लायंस क्लब के साथ जुड़ कर वह गौरवान्वित है.सामाजिक कार्य क्षेत्र में लायंस क्लब के साथ मिल कर वह काम करेगी. मौके पर क्लब के अध्यक्ष मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष महेश खंडेलवाल, सदस्य आनंद देव, भैया अभिमन्यु प्रसाद, डॉ एके शर्मा, विकास कुमार, वर्षा गोयल, श्वेता अग्रवाल, अमिता सिन्हा, भावना सिन्हा, रूपा खंडेलवाल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










