Govt Job in UP : 1.5 लाख सरकारी नौकरी देगी यूपी की योगी सरकार, सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 19 Dec 2025 8:46 AM

विज्ञापन

यूपी में सरकार नौकरी (AI तस्वीर यूज करके फोटो बनाई गई है.)

Govt Job in UP : योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात देगी. 10 वर्षों में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड दर्ज होगा. बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने वाली योगी सरकार प्रदेश की पहली सरकार बनेगी, जिससे युवाओं को नया अवसर और भविष्य मिलेगा.

विज्ञापन

Govt Job in UP : योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को अगले वर्ष बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार रिक्त सरकारी पदों का ब्योरा मांगा था. समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 में खाली पदों पर नियुक्ति करते हुए प्रदेश के युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देने की अनुमति प्रदान की है.

ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश विभिन्न विभागों में दी जाएगी. इसमें सबसे अधिक पुलिस और शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी. इसी के साथ 2026 में योगी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकार्ड भी दर्ज हो जाएगा। योगी सरकार प्रदेश में पहली सरकार होगी, जिसने दस वर्षों में दस लाख सरकारी नौकरी देने की सौगात दी.

पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती से युवाओं में बढ़ा योगी सरकार का विश्वास

योगी सरकार ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी है. यह सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुईं. इससे प्रदेश के युवाओं का योगी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है. पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शी माहौल नहीं था.

दस साल में रिकॉर्ड दस लाख सरकारी नौकरियां 

कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सीएम योगी ने प्रदेश के विभिन्न विभागों के खाली पदों की जानकारी मांगी. सूत्रों की मानें तो योगी सरकार वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में करीब 50-50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगी. इसके साथ ही राजस्व में 20 हजार पदों पर भर्ती करेगी जबकि कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों पर भी भर्ती करेगी. अलग अलग विभागों में भर्ती प्रक्रिया की विज्ञापन जाती करने के काम अंतिम चरण में है.

यह भी पढ़ें : Four Lane Road : यूपी की ये सड़कें होंगी चकाचक, फ्लाईओवर का बिछेगा जाल

कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है. प्रस्तावित भर्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले साल तक योगी सरकार पहली सरकार बन जाएगी जिसने दस साल में रिकॉर्ड दस लाख सरकारी नौकरियां दीं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola