दवा की खरीदारी पर उपभोक्ताओं को नही मिलती है रसीद

Published at :06 Apr 2016 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
दवा की खरीदारी पर उपभोक्ताओं को नही मिलती है रसीद

दवा की खरीदारी पर उपभोक्ताओं को नही मिलती है रसीद चौपारण. चौपारण में प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सैकड़ों दवा की दुकानें हैं. इनमें कुछ दवा दुकानदारों को लाइसेंस प्राप्त है, लेकिन ज्यादातर दवा दुकाें बगैर लाइसेंस के चल रहे हैं. चौपारण में एक-दो दवा दुकानों को छोड़ दवा खरीदने पर उपभोक्ताओं को […]

विज्ञापन

दवा की खरीदारी पर उपभोक्ताओं को नही मिलती है रसीद चौपारण. चौपारण में प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सैकड़ों दवा की दुकानें हैं. इनमें कुछ दवा दुकानदारों को लाइसेंस प्राप्त है, लेकिन ज्यादातर दवा दुकाें बगैर लाइसेंस के चल रहे हैं. चौपारण में एक-दो दवा दुकानों को छोड़ दवा खरीदने पर उपभोक्ताओं को रसीद नहीं दी जाती है. रसीद मांगने पर उपभोक्ताओं से यही कहा जाता है कि रसीद देने पर दवा में इनकम टैक्स जुटेगा और दवा का मूल्य बढ़ जायेगा. जानकारी के अनुसार चौपारण के अधिकतर दवा विक्रेता के दवा मंडी से जुड़ी है. यहां अधिक दवाइयां बाहर से आती है. चौपारण में कुछ ही दवा विक्रेता के पास 10 नंबर है. वैसे दवा विक्रेता उपभोक्ताओं को रसीद नही दे सकते है, जिनके पास 10 नंबर नही है. प्रखंड के अधिकांश दवा दुकानदार बिना 10 नंबर के ही दवा बेच रहे हैं. क्या कहते है चिकित्सक: सामुदायिक अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार ने कहा कि उपभोक्ता दवा खरीदते समय रसीद दुकानदार से अवश्य लें. चौपारण में दवा के कई थोक विक्रता भी है, जिनके द्वारा भी छोटे-छोटे दुकानदारों को दवा की खरीदारी पर केस मेमो नहीं दिये जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola