संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

Published at :06 Apr 2016 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा सीएस ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ की बैठक06 सीएच 3 में बैठक करते सीएसचतरा. सदर अस्पताल के सभाकक्ष में बुधवार को नये सीएस डॉ सिद्धनाथ सिंह ने जिले के सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों […]

विज्ञापन

संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा सीएस ने सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ की बैठक06 सीएच 3 में बैठक करते सीएसचतरा. सदर अस्पताल के सभाकक्ष में बुधवार को नये सीएस डॉ सिद्धनाथ सिंह ने जिले के सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. जिले के सभी अस्पतालों की समस्याओं से चिकित्सकों ने सीएस को अवगत कराया. सीएस ने सभी चिकित्सकों को सरकार द्वारा दी गयी लक्ष्य की शत प्रतिशत प्राप्त करने को कहा. ईमानदारी पूर्वक ड्यूटी निभाकर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को बेहतर बनाने को कहा. इसके बाद सीएस ने सभी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में ड्यूटी से गायब पाये जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक में डीएस डॉ कृष्ण कुमार समेत प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक व सभी प्रभारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola