जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक कर मार डाला

जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक कर मार डालाकुंदा. कुंदा के टिकैत बांध निवासी गेंदा गंझू (60) को मंगलवार की रात जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला. गेंदा गंझू अपनी बेटी के घर बौधाडीह के भुरहा गांव जा रहा था. इस दौरान साइन बोर्ड के पास जंगली हाथी ने उसे अपने सूढ़ में लपेट […]
जंगली हाथी ने वृद्ध को पटक कर मार डालाकुंदा. कुंदा के टिकैत बांध निवासी गेंदा गंझू (60) को मंगलवार की रात जंगली हाथी ने पटक कर मार डाला. गेंदा गंझू अपनी बेटी के घर बौधाडीह के भुरहा गांव जा रहा था. इस दौरान साइन बोर्ड के पास जंगली हाथी ने उसे अपने सूढ़ में लपेट कर जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. बुधवार की सुबह गांव वालों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. घटना की खबर सुन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. रेंजर रामजी सिंह कुंदा पहुंच कर पीड़ित परिवार को समुचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया. ज्ञात हो कि जंगली हाथी दो दिन पूर्व कुंदा में कई मकान ध्वस्त व फसलों को रौंद दिया था. हाथी के डर से लोग घर से नहीं निकल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










