ओके::शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में हो ठहराव

Published at :06 Apr 2016 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में हो ठहराव

ओके::शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में हो ठहराव फोटो 06 हैज 50 में स्कूल चलें चलाएं अभियान के तहत कार्यशाला को संबोधित करते वक्ताविष्णुगढ़. स्कूल चलें चलाये अभियान को लेकर बुधवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों के नामांकन एवं क्षिजित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर […]

विज्ञापन

ओके::शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में हो ठहराव फोटो 06 हैज 50 में स्कूल चलें चलाएं अभियान के तहत कार्यशाला को संबोधित करते वक्ताविष्णुगढ़. स्कूल चलें चलाये अभियान को लेकर बुधवार को विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें स्कूली बच्चों के नामांकन एवं क्षिजित बच्चों को स्कूल से जोड़ने पर बल दिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीइइओ शिव कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन उमेश कुमार ने किया. कार्यक्रम के तहत छह से 14वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने की बात कही गयी. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर मुख्यधारा से जोड़ना है. सभी बच्चों की शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है. इसके सुनियोजित ढंग से अभियान के उद्देश्य, लक्ष्य, क्रियान्यवन के लिए कार्य योजना बनायी गयी है. मौके पर प्रमुख अशोक गुप्ता, जिप सदस्य यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश पाठक, गुरु प्रसाद साव, एचएम सुबोध मिश्र, जोलेन कुजूर, तापेश्वर महतो, अनिरुद्ध राय, महेंद्र प्रसाद, चिंतामणि प्रसाद, राजेंद्र मंडल समेत कई स्कूलों के शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola