कस्तूरबा पदमा में नामांकन के लिए 75 आवेदन स्वीकृत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 10 Mar 2026 10:51 PM
37 आवेदन प्रतीक्षा सूची में, 19 अस्वीकृत
पदमा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पदमा में बीडीओ निधि रजवार की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक हुई. बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नामांकन हेतु आये आवेदनों की जांच की गयी. नामांकन के लिए कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से विभिन्न श्रेणियों के 75 आवेदनों को स्वीकृति दी गयी. इसमें एसटी की दो, एससी 12, ओबीसी 39, अल्पसंख्यक चार और बीपीएल धारी सामान्य श्रेणी की 18 बच्चियां शामिल हैं. 37 आवेदनों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है, जबकि 19 आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया. बीडीओ ने बताया कि नामांकन के लिए ऐसी बच्चियों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया गया है, जिनके माता-पिता नहीं हैं और जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी है. साथ ही मुख्यालय से दूर सुदूरवर्ती इलाकों की बच्चियों को भी प्राथमिकता दी गयी है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके लिए विद्यालय की वार्डन मेनका मेहता सहित अन्य कर्मियों ने गांव-गांव जाकर प्रचार-प्रसार किया था. उन्होंने बताया कि चयनित, प्रतीक्षा और अस्वीकृत बच्चियों की सूची उपायुक्त के पास भेजी जायेगी. स्वीकृति मिलते ही नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी. बैठक में जिप सदस्य बसंत नारायण मेहता, बीइइओ राकेश कुमार, वार्डन मेनका मेहता, बीपीओ नीलम मरांडी, प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयश्री देवी, सांसद प्रतिनिधि अजय मेहता, नारायण यादव और दीपक मेहता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










