सात करोड़ रुपये होंगे खर्च
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Mar 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के झील स्थित तीन मूर्ति के बगल में सीनियर सिटीजन पार्क का निर्माण होगा. डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग तीन एकड़ भूमि पर पार्क बनाने में सात करोड़ का खर्च होगा. पावर ग्रिड की ओर से सात करोड़ की राशि और योजना प्राक्कलन स्वीकृत हो गयी है. अप्रैल 2016 में […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के झील स्थित तीन मूर्ति के बगल में सीनियर सिटीजन पार्क का निर्माण होगा. डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग तीन एकड़ भूमि पर पार्क बनाने में सात करोड़ का खर्च होगा. पावर ग्रिड की ओर से सात करोड़ की राशि और योजना प्राक्कलन स्वीकृत हो गयी है. अप्रैल 2016 में कार्य के लिए टेंडर फाइनल होगा. जून माह में पार्क निर्माण काम शुरू हो जायेगा.
सीनियर सिटीजन को प्राथमिकता : सांसद प्रतिनिधि डॉ सुरेंद्र सिन्हा ने बताया कि सीनियर सिटीजन पार्क में तीन एकड़ जमीन पर सुंदर चहारदीवारी का निर्माण होगा. वहीं चारों ओर अशोक के पेड़ लगेंगे. भव्य प्रवेशद्वार गार्ड रूम, टिकट काउंटर का भी निर्माण होगा. पूरे पार्क में वाकिंग-जोगिंग ट्रैक, योगा स्पॉट, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए शेड, लाफिंग मीरर हाउस, म्यूजिकल वाटर फाउंटेन, कैफेटेरिया रोज गार्डेन, शौचालय, बस पार्किग, माउंटेन गार्डेन, फुटपाथ, सीनियर सिटीजन जिम समेत अन्य संसाधन उपलब्ध होंगे.
कर्जन ग्राउंड में टेनिस कोर्ट: शहर के कर्जन ग्राउंड में दो टेनिस कोट का निर्माण होगा. एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपूरा के सौजन्य से एक टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है. इसी के बगल में दूसरा टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार से राशि उपलब्ध हो गयी है. तीन माह में यह कोट भी बन कर तैयार हो जायेगा. अगले वित्तीय वर्ष में कर्जन ग्राउंड परिसर में स्वीमिंग पुल का निर्माण की योजना है.
स्टेडियम का होगा निर्माण : बरही के रसोइया धमना में अनुमंडलीय स्टेडियम का निर्माण होगा. यहां पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हुआ था. उसी स्थल पर भव्य स्टेडियम निर्माण के लिए राज्य सरकार से स्वीकृति मिल गयी है. डीसी ने बताया कि सूर्यकुंड सौंदर्यीकरण के लिए तीन करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है. ढ़ाई करोड़ की राशि से सूर्यकुंड सौंदर्यीकरण का कार्य होगा. शेष राशि से शौचालय, स्नानगार और शेड का निर्माणकिया जायेगा.
छोटा झील में 40 फीट का फव्वारा लगेगा
शहर के सबसे छोटे झील जहां पिछले दिनों गंदे पानी जमा होने से मछलियां मर गयी थी.डीसी मुकेश कुमार ने बताया कि इस छोटे से झील में 40 फीट का फव्वारा लगाया जा रहा है, ताकि यहां का पानी की रिसाइकलिंग होता रहे. झील आनेवाले पर्यटक इस फव्वारा का आनंद उठा सके और फोटोग्राफी कर सके. फव्वारा का बनावट झील के त्रिकोणीय भौगोलिक बनावट के अनुकूल होगा. तीन मूर्ति के पास खड़े होकर पर्यटक फव्वारा देख पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










