महिला ने फांसी लगायी, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाय गांव निवासी जुनैदा खातून (30वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह मो तैयब की पत्नी थी. घटना के बाद महिला के शव को कटकमसांडी पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जुनैदा के तीन बच्चे भी […]
विज्ञापन
कटकमसांडी : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के आराभुसाय गांव निवासी जुनैदा खातून (30वर्ष) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह मो तैयब की पत्नी थी. घटना के बाद महिला के शव को कटकमसांडी पुलिस ने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जुनैदा के तीन बच्चे भी हैं. इधर, महिला के पिता मो आसफ ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना को लेकर हत्या का आरोप लगाया है.
चतरा जिला के ग्राम बकसपुरा, थाना- राजपुर निवासी आसफ ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने पुत्री जुनैदा खातून का निकाह आराभुसाय गांव के तैयब से 2001 में किया था. उन्होंने हत्या का आरोप महिला के भैसुर व उसके परिवार के लोगों पर लगाया है. उनके अनुसार मामला जमीन विवाद से भी जुडा है. इधर, पुलिस ने दामाद तैयब को हिरासत में ले लिया है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










