बिल नहीं जमा करने पर होगा केस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Mar 2016 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. बिजली बकायेदारों से बकाया वसूली का निर्देश बरकट्ठा : बरकट्ठा में विद्युत विभाग के बकाया रखनेवाले बिजली उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी. विद्युत फ्रेंचाइजी प्रबंधक कौलेश्वर प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ता 31 मार्च तक बकाया बिल जमा कर दें. समय के अंदर बिजली बिल जमा नही करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी. प्रबंधक ने […]
विज्ञापन
कार्रवाई. बिजली बकायेदारों से बकाया वसूली का निर्देश
बरकट्ठा : बरकट्ठा में विद्युत विभाग के बकाया रखनेवाले बिजली उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होगी. विद्युत फ्रेंचाइजी प्रबंधक कौलेश्वर प्रसाद ने बताया कि उपभोक्ता 31 मार्च तक बकाया बिल जमा कर दें. समय के अंदर बिजली बिल जमा नही करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी.
प्रबंधक ने सरकारी कार्यालयो में बकाया बिजली बिल की सूची जारी की है. बरकट्ठा थाना क्षेत्र के उपभोक्ताओं का 2,31390 रुपये, गोरहर क्षेत्र के उपभोक्ताओं का 1,40,793 रुपये, बरकट्ठा अस्पताल का 64,805 रुपये, प्रखंड कार्यालय बरकट्ठा का 1,50,433 रुपये, पेयजल स्वच्छता विभाग का 1,24,311 रुपये, ग्राम जल स्वच्छता समिति मानगो सूदन का 27,862 रुपये, स्वच्छता समिति बेलकप्पी गोरहर का 37,349 रुपये, पेयजल और स्वच्छता विभाग बरकट्ठा कार्यालय का 21,0709 रुपये, स्वच्छता समिति बरवां बरकट्ठा का 11,27,097 रुपया बकाया है. इसके अलावा बरकट्ठा एवं चलकुशा प्रखंड के वैसे ग्राहक जिनके पास दस हजार या इससे अधिक रुपये का बिजली बिल बकाया है़ उनकी बिजली बरही विद्युत एसडीओ रामाकांत शर्मा एवं जेई सुनील कुमार ने काटने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










