दो दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान

Published at :26 Mar 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
दो दुकानों में आग लगने से लाखों का नुकसान

हजारीबाग : शहर के खिरगांव मुहल्ले में 24 मार्च की दोपहर 2.30 बजे बिजली के ट्रांसफारमर में आग लग गयी. इसके बाद शॉट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये के सामान जल गये. ट्रांसफारमर के जलने से पास में पड़े कूड़े में भी आग लग गयी, जिससे दोनों दुकानों में […]

विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के खिरगांव मुहल्ले में 24 मार्च की दोपहर 2.30 बजे बिजली के ट्रांसफारमर में आग लग गयी. इसके बाद शॉट सर्किट से दो दुकानों में आग लग गयी, जिससे लाखों रुपये के सामान जल गये. ट्रांसफारमर के जलने से पास में पड़े कूड़े में भी आग लग गयी, जिससे दोनों दुकानों में आग लगी.
इससे वहां अफरा तफरी मच गयी. दमकल विभाग ने आकर आग पर काबू पाया. हादसे में दो मोटरसाइकिल, आठ पलंग, एक होटल का सामान, सिलाई मशीन समेत अन्य सामान जल गये. मामले को लेकर दुकानदार खुर्शीद आलम, मो सरफराज, मो साबिर ने सदर थाने में दुकान जलने का आवेदन दिया है. दुकानदारों ने क्षतिपूर्ति की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola