बरकट्ठा में गला दबा कर वृद्ध की हत्या

Published at :23 Mar 2016 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
बरकट्ठा में गला दबा कर वृद्ध की हत्या

बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के सलैया गांव में वृद्ध कैला महतो उर्फ प्यारी (80वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. उसका शव घर में पड़ा मिला. मंगलवार की सुबह घरवालों की सूचना पर बरही डीएसपी सुनील कुमार रजवार एवं बरकट्ठा थाना प्रभारी अवधेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. आरंभिक जांच में प्रथम दृष्टया […]

विज्ञापन
बरकट्ठा : प्रखंड क्षेत्र के सलैया गांव में वृद्ध कैला महतो उर्फ प्यारी (80वर्ष) की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. उसका शव घर में पड़ा मिला. मंगलवार की सुबह घरवालों की सूचना पर बरही डीएसपी सुनील कुमार रजवार एवं बरकट्ठा थाना प्रभारी अवधेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. आरंभिक जांच में प्रथम दृष्टया हत्या गला दबा कर करने की बात कही जा रही है.
मामले को लेकर मृतक के पुत्र चेतलाल प्रसाद ने लिखित आवेदन बरकट्ठा थाने में दिया है. आवेदन में उन्होंने पिता की हत्या के पश्चात 70 हजार रुपये की चोरी का भी आरोप लगाया है. चेतलाल ने गांव के ही कुछ लोगों के हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola