बीएसएनएल के सीजीएम ने मां भद्रकाली की पूजा की

Published at :12 Dec 2015 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल के सीजीएम ने मां भद्रकाली की पूजा की

बीएसएनएल के सीजीएम ने मां भद्रकाली की पूजा की इटखोरी. रांची परिमंडल के भारत संचार निगम लिमिटेड के सीजीएम (टी) केके ठाकुर ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. उन्होंने पंचमुखी हनुमान, सहस्त्र शिवलिंगम तथा बौद्ध स्तूप का भी दर्शन किया. मौके पर उपस्थित इंटक नेता पवन शर्मा ने विभिन्न समस्याअों से उन्हें […]

विज्ञापन

बीएसएनएल के सीजीएम ने मां भद्रकाली की पूजा की इटखोरी. रांची परिमंडल के भारत संचार निगम लिमिटेड के सीजीएम (टी) केके ठाकुर ने शनिवार को मां भद्रकाली मंदिर में पूजा की. उन्होंने पंचमुखी हनुमान, सहस्त्र शिवलिंगम तथा बौद्ध स्तूप का भी दर्शन किया. मौके पर उपस्थित इंटक नेता पवन शर्मा ने विभिन्न समस्याअों से उन्हें अवगत कराया. उनके आगमन के समय लैंड लाइन फोन खराब था.बीडीओ ने घर का ताला खुलवाया इटखोरी. सिलार गांव निवासी गोवर्धन भुइयां के घर का ताला शुक्रवार की रात को खोला गया. बीडीअो जयाशंखी मुरमू के हस्तक्षेप के बाद उसे घर में घुसने दिया गया. ज्ञात हो कि उनकी नाबालिग लड़की के शादी से इनकार किये जाने के बाद गांववालों ने उनके घर में ताला लगा दिया था. वह अपनी ससुराल (कुम्हारी) में रह रहे थे. उनकी पुत्री अभी भी अपने नानी घर में ही रह रही है. टर्मिनल परीक्षा 15 व 16 को इटखोरी. भद्रकाली कॉलेज में बीए-बीकॉम के प्रथम सत्र के विद्यार्थियों की सेमेस्टर टर्मिनल परीक्षा 15 व 16 दिसंबर को होगी. यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक ललित मोहन चौधरी ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola