शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

Published at :11 Dec 2015 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान

शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान एचडीएफसी बैंक ने सीआरपीएफ कैंप में रक्तदान शिविर लगाया फोटो- 11 सीएच 1 में शिविर का उदघाटन करते सीएस व अन्य, 2 में रक्तदान करते जवानचतरा़ एचडीएफसी बैंक चतरा ब्रांच की ओर शुक्रवार को सीआरपीएफ कैंप में रक्तदान शिविर लगाया गया़ उदघाटन सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह ने […]

विज्ञापन

शिविर में 25 लोगों ने किया रक्तदान एचडीएफसी बैंक ने सीआरपीएफ कैंप में रक्तदान शिविर लगाया फोटो- 11 सीएच 1 में शिविर का उदघाटन करते सीएस व अन्य, 2 में रक्तदान करते जवानचतरा़ एचडीएफसी बैंक चतरा ब्रांच की ओर शुक्रवार को सीआरपीएफ कैंप में रक्तदान शिविर लगाया गया़ उदघाटन सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह ने किया़ कैंप में 25 लोगों ने रक्त दान किया़ रक्तदान करनेवालों में बैंक के शाखा प्रबंधक मनीष कुमार, चंदन कुमार, आनंद सिंह के अलावा सीआरपीएफ के पदाधिकारी व जवान शामिल हैं. अध्यक्षता द्वितीय कमान अधिकारी पंकज पीटर शाह ने की़ इस मौके पर उपकमांडेंट राकेश कुमार मिश्रा, जेसीएस सोंटियाल, सहायक कमांडेंट संजीव कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी संतोष कुमार आदि थे़ बैंक मैनेजर श्री कुमार ने बताया कि पूरे भारत वर्ष में दिसंबर माह में प्रतिवर्ष कैंप लगाया जाता है़ बैंक द्वारा 15 साल से लगातार कैंप लगाया जा रहा है़ इसका मुख्य उद्देश्य है कि दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति को समय पर ब्लड मिल सके़ कैंप को सफल बनाने में रेड क्रॉस हजारीबाग के स्वास्थ्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभायी़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola