बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी

Published at :11 Dec 2015 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी

बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी सुरक्षा बल के जवानों ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया चतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को सभी प्रत्याशी दिनभर बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे़ पोलिंग एजेंट बनाने से लेकर मतदाताओं को घर से लाकर वोट कराने की जिम्मेवारी अपने समर्थकों को […]

विज्ञापन

बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे प्रत्याशी सुरक्षा बल के जवानों ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया चतरा़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर शुक्रवार को सभी प्रत्याशी दिनभर बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे़ पोलिंग एजेंट बनाने से लेकर मतदाताओं को घर से लाकर वोट कराने की जिम्मेवारी अपने समर्थकों को सौंपते नजर आये़ अधिक से अधिक अपने पक्ष में मतदान कराने को लेकर भी रणनीति बनायी़ जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व वार्ड सदस्य प्रत्याशी बूथ मैनेजमेंट में लगे रहे़ मतदाता सूची उपलब्ध करा कर पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों पर बैठने की जिम्मेवारी दी़ चौथे चरण का मतदान लावालौंग, कुंदा व हंटरगंज प्रखंड में 12 दिसंबर को होना है़ जिला प्रशासन भी शांतिपूर्ण मतदान को लेकर तैयार है.सुरक्षा बल के जवानों ने मतदान केंद्रों व नक्सलियों के छापामारी अभियान चलाया़ मतदान केंद्रों तक जानेवाली कच्ची सड़कों की जांच मेटल डिटेक्टर से की गयी़ लावालौंग के रिमी, सिलदाग, कोलकोले, कुंदा के कुटील, बनियाडीह, सिकिद, मरगड्डा व हंटरगंज के पांडेयपुरा व कौलेश्वरी क्षेत्र के अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण सुरक्षा बल के जवानों ने किया़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola