हवलदार की मौत : पोस्टमार्टम करा 14 शवों को लेकर लौटे थे बरकाकाना
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :10 Dec 2015 6:54 AM
विज्ञापन

बरकाकाना : भुरकुंडा में रेल हादसे के शिकार 14 लोगों के शवों को पाेस्टमार्टम करा कर लाैटे राजकीय रेल थाना बरकाकाना में पदस्थापित हवलदार रामस्वरूप यादव की मंगलवार की रात माैत हो गयी. जानकारी के अनुसार, श्री यादव शवाें का पोस्टमॉर्टम कराने हजारीबाग गये. पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को लेकर लौटे. खाना खाने के बाद […]
विज्ञापन
बरकाकाना : भुरकुंडा में रेल हादसे के शिकार 14 लोगों के शवों को पाेस्टमार्टम करा कर लाैटे राजकीय रेल थाना बरकाकाना में पदस्थापित हवलदार रामस्वरूप यादव की मंगलवार की रात माैत हो गयी.
जानकारी के अनुसार, श्री यादव शवाें का पोस्टमॉर्टम कराने हजारीबाग गये. पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को लेकर लौटे. खाना खाने के बाद अपने बैरक में सोने के लिए चले गये. लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी. सूचना मिलने पर जीआरपी निरीक्षक विवेकानंद व साथी कर्मियों ने उन्हें रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया.
यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि मृतक हवलदार का शव पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया है. गुरुवार को धनबाद रेल पुलिस लाइन में सलामी के बाद शव को उनके पैतृक आवास भेज दिया जायेगा. जीआरपी में उपस्थित सभी लोगों ने हवलदार की मौत पर शोक जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










