प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार अभियान

प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार अभियान लावालौंग.अंतिम चरण के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. प्रत्याशी घर-घर व खेत-खलिहानों में पहुंच कर मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे हैं. प्रचार वाहनों के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है. लावालौंग की जिला परिषद प्रत्याशी […]
प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार अभियान लावालौंग.अंतिम चरण के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. प्रत्याशी घर-घर व खेत-खलिहानों में पहुंच कर मतदाताओं से वोट करने की अपील कर रहे हैं. प्रचार वाहनों के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है. लावालौंग की जिला परिषद प्रत्याशी मोनिका देवी ने कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ उन्होंने मतदाताओं से वोट करने की अपील की़ उन्होंने ओरी, जोजवारी, हेडुम, कल्याणपुर, कोची, सोस, बहागडा, लावालौंग, बांदु आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ जिप प्रत्याशी रेखा देवी ने भी कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चला कर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की़ सिलदाग के मुखिया प्रत्याशी सरहुल गंझू, चंदू गंझू व जितेंद्र गंझू ने भी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ लमटा की मुखिया प्रत्याशी पूनम देवी व अंजलि देवी ने भी जनसंपर्क किया़ रिमी के पंसस प्रत्याशी विश्वनाथ प्रसाद यादव ने भी गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










