सरिया एसडीओ का उत्पात

Updated at :08 Dec 2015 8:36 AM
विज्ञापन
सरिया एसडीओ का उत्पात

मैं नशे में हूं.बगोदर-सरिया में भड़का आक्रोश, डीडीसी पहुंचे जांच को -वाहन जांच के दौरान बेवजह वाहन चालकों पर लाठी बरसाने का आरोप – पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने भी की एसडीओ की शिकायत – पहले भी होती रही है शिकायत बगोदर/हजारीबाग रोड. बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी गोरांग महतो के खिलाफ सोमवार को इलाके के लोगों का […]

विज्ञापन
मैं नशे में हूं.बगोदर-सरिया में भड़का आक्रोश, डीडीसी पहुंचे जांच को
-वाहन जांच के दौरान बेवजह वाहन चालकों पर लाठी बरसाने का आरोप
– पीडब्ल्यूडी के अभियंता ने भी की एसडीओ की शिकायत
– पहले भी होती रही है शिकायत
बगोदर/हजारीबाग रोड. बगोदर-सरिया अनुमंडल पदाधिकारी गोरांग महतो के खिलाफ सोमवार को इलाके के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. उनपर वाहन जांच के दौरान नशे में होने दो जगहों पर बेवजह लोगों पर लाठी चलाने और मारपीट का आरोप लगा है. सरिया में की मारपीट
आरोप है कि सोमवार दोपहर को सरिया अनुमंडल कार्यालय के समीप एसडीओ ने यहां गुजर रहे दोपहिया वाहनों की जांच शुरू कर दी और लोगों से मारपीट की. हंगामा होता देख सरिया बीडीओ निर्भय कुमार व अन्य लोग कार्यालय से पहुंचे और लोगों को समझाकर वहां से हटाया. इसके बाद लोगों ने एसडीओ कार्यालय के पास हंगामा शुरू कर दिया. वे एसडीओ को खिलाफ नारेबाजी करने लगे. सूचना पाकर भाकपा के प्रखंड सचिव भोला मंडल पहुंचे और उन्होंने डीसी को फोन कर घटना की जानकारी दी.
बगोदर में एक का हाथ तोड़ा
दोदलो पंचायत की मुखिया प्रत्याशी ममता कुमारी के प्रचार वाहन के चालक लोचन महतो ने भी एसडीओ गोरांग महतो पर मारपीट कर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है. बताया कि सोमवार की दोपहर को वह मुखिया प्रत्याशी ममता कुमारी का प्रचार वाहन लेकर हम क्षेत्र में घूम रहा था.
इसी दौरान दोदलो चौक के पास एसडीओ की गाड़ी रुकी और तेज साउंड बजाने की बात कहते हुए डंडे से पिटाई करने लगे़ लोचन का कहना है कि वह एसडीओ के खिलाफ बगोदर थाना आवेदन देने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने आवेदन नहीं लिया. वहीं थानेदार ने पूछने पर बताया कि आवेदन नहीं मिला है.
जांच को पहुंचे डीडीसी
डीसी के आदेश पर डीडीसी वीरेंद्र भूषण जांच करने सरिया अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. आक्रोशित लोगों से बात की. भुक्तभोगी अभियंता विक्रम मंडल और नगर केशवारी निवासी लक्ष्मण मंडल से पूछताछ की.दोनों ने आरोपों को सही बताया.
अभियंता श्री मंडल ने एसडीओ के खिलाफ डीडीसी को तथा लक्ष्मण मंडल ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को आवेदन दिया है. मौके पर महेंद्र मंडल, धानेश्वर पासवान, भाजपा नेता भेखलाल मंडल, कांग्रेस नेता सत्यानारायण मंडल समेत अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola