अलग-अलग घटना में चार घायल

Updated at :07 Dec 2015 7:27 PM
विज्ञापन
अलग-अलग घटना में चार घायल

अलग-अलग घटना में चार घायल बड़कागांव. प्रखंड में अलग-अलग घटना में चार लोग घायल हो गये. बरवाडीह में धान के खेत में धान का बोझा बैलगाड़ी में बांधने के दौरान मुकेश कुमार गिर कर घायल हो गया. विश्रामपुर, बादम रोड स्थित बादम के पास दो मोटरसाइकिल सवार गिर कर घायल हो गये. यह घटना सोमवार […]

विज्ञापन

अलग-अलग घटना में चार घायल बड़कागांव. प्रखंड में अलग-अलग घटना में चार लोग घायल हो गये. बरवाडीह में धान के खेत में धान का बोझा बैलगाड़ी में बांधने के दौरान मुकेश कुमार गिर कर घायल हो गया. विश्रामपुर, बादम रोड स्थित बादम के पास दो मोटरसाइकिल सवार गिर कर घायल हो गये. यह घटना सोमवार सुबह सात बजे की है. घायल टेकनारायण व विनोद कुमार ने बताया कि वे दोनों मोटरसाइकिल से विश्रामपुर से गोंदलपुरा जा रहे थे. घने कोहरे के कारण मोटरसाइकिल गड्ढे में जा गिरा. कांडतरी से बड़कागांव आने के दौरान चेतल महतो, कांडतरी पुल के पास साइकिल से गिर गये, जिससे उनका हाथ टूट गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola